बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सभी का अटेंशन ग्रैब कर लिया है। एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक ऐसा नोट लिखा है, जिससे इंटरनेर पर हंगामा हो गया है। दीया मिर्जा ने खुलेआम एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लताड़ा है और उनके बर्ताव को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है। दीया मिर्जा की इस तीखी टिप्पणी ने फैंस को हैरान कर दिया है। आज तक उन्होंने कभी भी किसी स्टार को लेकर सरेआम इस तरह का बयान नहीं दिया, जो उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ दिया है। तो चलिए जानते हैं की आखिर क्या है पूरा विवाद?

दीया मिर्जा का नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर फूटा गुस्सा 

दरअसल, आज दीया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अपने काम करने के एक्सपीरियंस का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'साथ काम करना बुरे सपने जैसा था! ना बात करने की तमीज है और एटीट्यूड अलग ही लेवल का! बिल्कुल ऑफेंसिव करैक्टर।' इसके साथ ही दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इस पोस्ट में टैग भी किया है। ये देखने के बाद सोशल मीडिया पर अलग ही बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों को लग रहा है कि बॉलीवुड में एक बड़ी कंट्रोवर्सी हो गई है, तो किसी को ये उनकी अपकमिंग वेब सीरीज के प्रमोशन का हिस्सा लग रहा है। 

दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन को कहा बदतमीज 

दीया मिर्जा का नवाजुद्दीन सिद्दीकी के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर करना और उनके लिए बदतमीज जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना हर किसी को चौंका रहा है। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस ने खुलकर ऐसी कोई बात नहीं की है कि उनके साथ नवाजुद्दीन ने ऐसा क्या कर दिया कि वो इतना भड़क उठीं। वहीं, ये पोस्ट देखकर फैंस के मन में कई सवाल उहने लगे हैं। अभी तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस मामले में कोई रिएक्शन नहीं दिया है। फैंस को अब उस पल का इंतजार है जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी खुद पर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ेंगे और दीया मिर्जा को जवाब देंगे। 

दोनों ने इस सीरीज में साथ किया काम 

आपको बता दें, दीया मिर्जा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही एक साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। अपकमिंग वेब सीरीज 'डॉक्टर हसन' में इन दोनों ने साथ काम किया है। इस मेडिकल ड्रामा सीरीज में नवाजुद्दीन डॉक्टर इमरान हसन के किरदार में हैं और दीया मिर्जा डॉक्टर पलक जैन के रोल में नजर आने वाली हैं। ये सीरीज 11 दिसंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। ऐसे में अब फैंस दीया मिर्जा के इस पोस्ट को उनकी इस सीरीज के प्रमोशन का हिस्सा समझ रहे हैं। हालांकि, सच क्या है ये तो कुछ ही समय में पता चल जाएगा।